How To Create A SubDomain For Your Website Full Jaankari Hindi Mae
How To Create A SubDomain For Your Website – नमस्कार दोस्तों आपका हमारे इस ब्लॉगिंग साइट पर स्वागत है। आज फिर हम आपके लिए बहुत इंटरेस्टिंग टॉपिक लेकर आए हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं How To Create A SubDomain For Your Website के बारे में।
अगर आपके पास पहले से कोई ब्लॉग या वेबसाइट है तो आप उस ब्लॉग या वेबसाइट का SubDomain कैसे क्रिएट कर सकते हैं इस बारे में हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से देंगे। यहां पर ऐसे बहुत सारे ब्लॉगर होंगे जिन्हें SubDomain कांसेप्ट के बारे में मालूम ही नहीं होगा। उन्हें यह भी नहीं मालूम है कि SubDomain क्या है।
अगर आपको भी अभी तक SubDomain के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि SubDomain क्या है और How To Create A SubDomain For Your Website.
What Is SubDomain
सभी लोगों को Domain Name के बारे में तो नॉलेज जरूर होती है। Subdomain भी basically एक domain ही होता है. जो हम अपनी वेबसाइट को क्रिएट करने के लिए करते हैं। इसको हम एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं।
मान लीजिए कि आपके पास www.example.com वेबसाइट है। और आप यह चाहते हैं कि इस वेबसाइट में हम अपने यूजर के लिए एक क्वेश्चन आंसर का फॉर्म की वेबसाइट बना दें। तो इसके लिए हम अपनी वेबसाइट के लिए SubDomain जोड़ देंगे। जिससे कि हमारी एक दूसरी SubDomain पर वेबसाइट बन जाएगी। जैसे कि www.questionanswer.example.com . इस तरह से हम अपने वेबसाइट में SubDomain जोड़ कर दूसरी वेबसाइट उसी Domain के रिलेटेड बना सकते हैं।
Subdomain की क्या ज़रूरत है?
अब आपको यह अच्छी तरह मालूम हो गया हुआ कि Subdomain क्या है। अब हम आपको बताते हैं कि आपको Subdomain क्यों यूज़ करना चाहिए। अगर आप अपनी वेबसाइट का Subdomain बनाते हैं तो इसका आपको बहुत सारे बेनिफिट मिलते हैं।
मान लीजिए कि आपके पास एक इंग्लिश लैंग्वेज की न्यूज़ वेबसाइट है। और आप उस पर इंग्लिश न्यूज़ आर्टिकल पब्लिश करते हैं। और आपके इस वेबसाइट पर लाखों का ट्रैफिक भी आता है। अब यहां पर समस्या यह होती है कि बहुत सारे यूज़र ऐसे भी होते हैं जिनको हिंदी न्यूज़ पसंद होते हैं। तो आप क्या करेंगे कि अपनी वेबसाइट को एक हिंदी Subdomain क्रिएट कर देंगे और आप उस वेबसाइट पर हिंदी आर्टिकल पब्लिश करेंगे।
इससे सबसे बड़ा बेनिफिट यह होगा कि आपके वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत अधिक जनरेट होने लगेगा। आपने देखा होगा कि जो बड़ी-बड़ी न्यूज़ वेबसाइट होती हैं। वह सभी लोग अपने अलग-अलग लैंग्वेज के लिए अलग-अलग Subdomain क्रिएट कर देते हैं।
How To Create SubDomain
अब हम आपको बताते हैं कि आप अपनी वेबसाइट के लिए Subdomain कैसे क्रिएट करें। आप अपनी वेबसाइट के लिए Subdomain बहुत ही आसानी क्रिएट कर सकते हैं । आपको केवल हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो कीजिए ।
- सबसे पहले आप अपने वेब होस्टिंग के सीपैनल में लॉगिन करें।
- आप Domain सेक्शन में जाइए और वहां पर आपको Subdomain का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आप क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा। अब वहां पर आपको एक Create A SubDomain का फॉर्म दिखेगा । वहां पर आपको आपने वेबसाइट का जो Subdomain रखना चाहते हैं। उसका आप वहां पर नाम दे देना है।
- Subdomain name देने के बाद अब आप क्रिएट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके वेबसाइट का Subdomain आपके होस्टिंग पर create हो जाएगा।
- इसके बाद आपको अपने Domain अकाउंट के DNS Setting मैं जाकर एक new A रिकॉर्ड add करना होगा.
- DNS Setting मैं आपको आपने जो न्यू Subdomain क्रिएट किया है उसका नेम और आप अपने होस्टिंग का आईपी ऐड्रेस ऐड करना है।
- इसके बाद आपका Subdomain बनकर रेडी हो गया है आप इसे अपनी वेबसाइट पर यूज कर सकते हैं।
- अब आप इस Subdomain पर वर्डप्रेस इंस्टॉल कर सकते हैं। और आप अपने Subdomain पर एक अच्छी वेबसाइट क्रिएट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों आशा करता हूं कि इस आर्टिकल के पढ़ने के बाद अब आपको सब Subdomain के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अब आप अच्छी तरह जान गए होंगे कि Subdomain क्या है और अपनी वेबसाइट के लिए शब्दों में कैसे क्रिएट करें।
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपने वेबसाइट के लिए बहुत ही आसानी से Subdomain क्रिएट कर सकते हैं।
आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमें प्लीज कमेंट करके अवश्य बताएं धन्यवाद।
Recent Comments